फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर पड़े बोरों से छह कुंतल घोघा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर औड़िहार रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संदिग्ध लोगों के साथ संदिग्ध बैग, झोला की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फुट ओवरब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक के 19 बोरों में रखा छह कुंतल घोघा बरामद किया। वन अधिकारी से वार्ता के बाद सभी घोघा को गंगा नदीं में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार साहनी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से औड़िहार जंक्शन पर कांस्टेबल विरेंद्र कुमार चौबे सहित अन्य स्टाफ के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के ही बैग, झोला आदि की जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान, प्लेटफार्म संख्या दो पर फुट ओवरब्रिज के नीचे सफेद प्लास्टिक के 19 बोरों में कुछ रखा हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो यात्रियों ने बोरा उनका होने से अनभिज्ञता जताई। इस पर संदेह होने पर जब पुलिस ने बोरा खोला तो देखा कि उसमें घोघा भरे हुए थे। उन्हें कब्जे में लेते हुए प्रभारी ने अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रभागीय वन निदेशक से वार्ता की। उनके कहने पर सभी घोघा को गंगा में छोड़ दिया गया। जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार साहनी ने बताया कि बरामद घोघों का वजन लगभग छह कुंतल था। उनकी कीमत लगभग 70 हजार आंकी गई। आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त चेकिंग अभियान में ब्रह्मदेव मिश्रा, राजेश सिंह, अश्वनी कुमार चौबे आ दि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें