फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने ट्रेन से बरामद किया 4

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा सद्भावना एक्सप्रेस से बरामद किए गए 48 ब? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की आरपीएफ ने सोमवार की दोपहर सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन की चार बोगियों से यूसूफपुर रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में 48 बोरी घोंघा बरामद किया। सूचना पर पहुंचे वन अधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के पश्चात सभी घोंघों को गंगा नदी में छोड़वाया।
विज्ञापन

गाजीपुर सिटी स्टेशन के आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 14018 सद्भावना एक्सप्रेस के कई कोचों में किसी जलीय जीव को बोरे में भरकर बिहार प्रांत में ले जाया जा रहा है। ट्रेन के सिटी स्टेशन पर पहुंचते ही इंस्पेक्टर सहकर्मियों के साथ ट्रेन में सवार हो कोचों की जांच करने लगे। इसी दौरान ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। आरपीएफ ने जांच के दौरान चार बोगियों से 48 प्लास्टिक की बोरियों में रखे घोंघों को बरामद किया। हालांकि इन बोरियों को ले जाने वाला पकड़ में नहीं आया। यूसूफपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंची तो आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बोरियों को उतारा और अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रभागीय वन निदेशक से वार्ता कर इसकी जानकारी दी। प्रभारी वन निदेशक ने कस्बा मुहम्मदाबाद के वन्य जीव अधिकारियों को मौके पर भेजा। आरपीएफ इंस्पेक्टर उदयराज ने बताया कि 48 बोरियों में बरामद घोंघों का वजन 18 कुंतल था। वन अधिकारियों की देख-रेख में बरामद घोंघों को गंगा में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें