फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराई मां-बटे सहित दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
गोली मारकर विद्यालय के प्रबंधक को घायल करने का
अमर उजाला ब्यूलो
मरदह। विद्यालय प्रधानाचार्य को गोली मारकर घायल करने की वारदात के मामल में घायल की पत्नी ने गुरुवार को थाना में मां-बेटे सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियोंा की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि मटेहूं पुलिस चौकी के सामने स्थित डा. भीमराव आंबेडकर शिशु शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य अवधेश कुशवाहा (45) विद्यालय में मौजूद थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वहां पहुंचे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें बाहर बुलाया था। जैसे ही वह गेट पर आए थे, बदमाश तीन गोली मारकर फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए मऊ और बाद में वाराणसी ले जाया गया था। हालत में सुधार होने पर वह गुरुवार को घर वापस आ गए। गुरुवार को उनकी पत्नी सुष्मा कुशवाहा ने गांव की ही गीता देवी और उसके पुत्र अक्षय के साथ दामाद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी आरोपी फरार है। लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के फंदे में होंगे। बताया कि अवधेश और गीता के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इसी को लेकर यह वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें