फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को घायल कर नगदी और आभूषण लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गंधपा गांव के पास गुरुवार की रात बाइक सवार चार बदमाशों ने दंपति को मारपीट कर 1500 नगदी के साथ ही हजारों का जेवरात छीन लिया। पीड़ितों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख बदमाश अपनी एक बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाना लाई। पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

बलिया के गौरतियरा गांव निवासी मनीष कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से अपने ससुराल गंधपा गांव आ रहा था। इसी दौरान रात में करीब आठ बजे गंधपा गांव से पहले स्थित आरा मशीन के पास दो बाइकों पर सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक को रोक लिया। इसके बाद मनीष की तेज से पैसा निकालने लगे। इस पर पति-पत्नी विरोध किया तो बदमाशों उन्हें मारने लगे और पति से 1500 नगदी छीनने के साथ ही पत्नी का कान का झाला और मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़ित शोर मचाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग बदमाशों को ललकारते हुए मौके की तरफ दौड़ पड़े। पकड़े जाने से भय से बदमाश अपनी एक बाइक छोड़कर दूसरी बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों ने उनकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष इंद्रकांत मिश्र ने मामले की छानबीन की। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। बदमाशों की बाइक कों कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। मामला लूट का नहीं है, पुरानी रंजिश का है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें