फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज होगा भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भाजपा की ओर से शनिवार को दिन में 11 बजे नगर के बंशीबाजार स्थित पैलेस में कार्यक्रम आयोजित कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी की बैठक में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक को 50 प्राथमिक सदस्य बनाना जरूरी है। प्राथमिक सदस्य मोबाइल पर 8980808080 पर काल करके बनाया जाना है। संगठन में जिम्मेदारी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सक्रिय सदस्य बनना जरूरी है। पार्टी के मंडल और सेक्टरों के भौतिक संरचना में भी परिवर्तन का शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुद्रा पांडेय, अखिलेश सिह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, सुरेश बिंद, रविंद्र जायसवाल, रंजीत कुमार, गिरजाशंकर गुप्ता, जितेंद्रनाथ पांडेय, अजीत सिंह, संतोष यादव उपस्थित थे। अध्यक्षता सदर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष मनोज बिंद एवं संचालन गोपाल राय ने किया।
मरदह संवाददाता के अनुसार उत्तरी मंडल की बैठक माता तपेश्वरी इंटर कालेज के परिसर में हुई। इसमें सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया की पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथों से न्यूनतम 50 नए सदस्य बनाए जाएंगे। सेक्टरों का परिसीमन तय करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जितेंद्रनाथ पांडेय, मंडल अध्यक्ष धनंजय चौबे, प्रवीण पटवा, पवन पंडित, शशिप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, रामअवध सिंह, श्रीकांत सिंह, रामाशीष गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, अरुण सिंह, दिनेश वर्मा, अभिषेक सिंह, यशवंत सिंह, हीरा राजभर, श्रवण राजभर, संदीप गुप्ता, धनंजय ओझा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें