फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बच्चों को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के इंटर कालेज में होमवर्क पूरा न होने पर प्रिंसिपल द्वारा दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई करने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया। अभिभावकों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नगर के लंगाह मुहल्ला निवासी अभिभावक शहनवाज और नवाबगंज निवासी अभिभावक तुलसी ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में अभिभावक शहनवाज ने आरोप लगाया मेरा भतीजा ईशान नदीम एमएएच इंटर कालेज में कक्षा छह में पढ़ता है। भतीता का होमवर्क पूरा न होने पर प्रधानाचार्य खालिद अमिर ने बुलाकर डंडा से बेरहमी से पिटाई की। यही आरोप अभिभावक तुलसी दास ने लगाते हुए कहा कि होमवर्क पूरा न होने पर उसके बेटे किशन की भी प्रधानाचार्य ने बेरहमी से पिटाई की। पुलिस से वार्ता के दौरान अभिभावकों ने कहा कि बच्चों ने घर आकर बेरहमी से पिटाई करने की बात बताई। इस संबंध में सदर कोतवाली धनंजय मिश्रा ने बताया कि अभिभावकों की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। बच्चों को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि इस शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच के लिए वित्त लेखाधिकारी दीपक सिंह के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि समिति में राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव एवं राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें