फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी से फरार हो गया गिरफ्तार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। गुरुवार की रात पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। उसे चौकी पर लाकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच मौका पाकर युवक दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुवार की रात चौकी प्रभारी फूलचंद राम पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर निकले थे। इसी दौरान रेलवे क्रासिंग के पास एक करीब तीस वर्षीय संदिग्ध युवक को टहलता हुआ देखा था। उससे पूछताछ किया तो युवक संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। इस पर पुलिस उसे चौकी ले आई। पुलिस ने लगातार उससे पूछताछ करनी शुरु कर दी, लेकिन युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। इसी दौरान रात में करीब दो बजे उक्त युवक चौकी की दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने बाहर निकलकर उसकी इधर-उधर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि रात में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। पूछताछ के दौरान दीवार फांदकर फरार हो गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह ने बताया कि मैं बाहर हूं। ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो संबंधित से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें