औड़िहार। क्षेत्र के मठ सरैया गांव में बुधवार को बुड़ऊं बाबा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए दोनों मुकाबलों में सिंगारपुर और मौधा की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला सिंगारपुर और नसीरपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगारपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नसीरपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 80 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबला मौधा और मेजबान मठ सरैया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मौधा की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 104 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मठ सरैया की टीम 65 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंद्रेश यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सुभाष यादव, त्रिलोकी, मनोज, विकास, शमशेर, संजीव मौजूद रहे।