फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के ढढ़नी रणवीर राय निवासी एक नव विवाहिता की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने तहरीर देकर दहेज हत्या कर और शव को गायब करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि ढढ़नी रणवीर राय गांव निवासी अखिलेश राम की पत्नी राजकुमारी (21) की शनिवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही उसका भाई ताड़ीघाट निवासी धर्मेंद्र बहन की ससुराल पहुंच गया। उसने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 26 जनवरी 2020 को कोर्ट में बहन की शादी हुई। इसके बाद पहली फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से ढढ़नी स्थित मां चंडी देवी मंदिर में शादी संपन्न हुई। शादी के बाद से ही बहन के पति सहित अन्य लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में बहन ने कई बार बताया। बीते 14 फरवरी की रात मुझे सूचना मिली कि उसकी बहन की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया है। इस पर मैं बहन के ससुराल आया तो वहां कोई नहीं था। गांव के लोगों ने बताया कि उसकी हत्या कर ससुराल वाले शव ठिकाने लगा चुके हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, श्वसुर, सास सहित कुल छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें