फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीईसी को हटाने की मांग, भाकपा-माले का मार्च

विज्ञापन
शहर में मार्च निकालते भाकपा के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता-स्रोत-संगठन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर शुक्रवार को गांधी जयंती पर भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मार्च निकाला। पार्टी के जिला कार्यालय से शुरू हुआ ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

सभा में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण फैसलों में ज्ञानेश कुमार ने अन्य दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार किया, जिससे उनकी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने लोगों से इन कथित साजिशों के खिलाफ संगठित होकर सड़क पर उतरने की अपील की। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मार्च और सभा में नंदकिशोर बिंद, राजेश वनवासी, मंजू गोंड़, मनोज कुशवाहा, आजाद यादव, प्रदीप कुमार, सत्येंद्र प्रजापति, विजयी वनवासी, श्यामप्यारी, पांचरतन कुशवाहा, चंद्रावती, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता रामबदन तथा संचालन योगेंद्र प्रताप भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें