फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पेपर लीक और बेरोजगारी के विरोध में सीपीआई ने निकाला मार्च

विज्ञापन
शहर के लंका तिराहा से निकलती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सड़क मार्च में शामिल पदाधिकारी। स्रोत-
विज्ञापन
गाजीपुर। पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा के निजीकरण और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने सोमवार को शहर में सड़क मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित जिला कार्यालय से बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क तक मार्च निकाला।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य संकट में है और सरकार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में विफल रही है। जिला सचिव जनार्दन राम ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुनने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। राज्य परिषद सदस्य शशिकांत कुशवाहा ने रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती, बेरोजगारों को रोजगार या भत्ता तथा शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग उठाई।
इस दौरान अमेरिका सिंह यादव, जनार्दन राम, शशिकांत कुशवाहा के अलावा बटोर गुप्ता, चतुरी बिन्द, अंगद यादव, सुभाष कुशवाहा, रामलाल गुप्ता आदि शामिल रहे। अध्यक्षता प्रमोद पासवान व संचालन जिला सचिव जनार्दन राम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें