शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर सीपीसी रेड और वे
सीपीसी रेड और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच मैच खेला गया। इसमें सीपीसी रेड ने वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ को हरा दिया।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शहर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 शृंखला के तहत यह मैच हुआ।
सीपीसी रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सीपीसी रेड की टीम ने कप्तान आयुष यादव के नाबाद 169 (74 गेंद) तथा अमन यादव के 40 रनों की बदौलत निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाए। वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की तरफ से राज सिंह राजपूत ने 2 तथा अनंत सिंह ने 1 विकेट लिया। जवाब में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ की टीम ने कप्तान आर्यन प्रजापति के 17 रनों के बावजूद 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सीपीसी रेड की तरफ से अंकित दुबे ने 3, पियूष सिंह, मनीष बलवंत ने 2-2 तथा कप्तान आयुष यादव, जुबेर व आदित्य विश्वकर्मा ने 1-1 विकेट लिया। मैच में सुनील एवं सौरभ ने अंपायर तथा मनीष यादव व शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।