फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गो के चेहरे पर दिखा संतोष का भाव, महामारी के खात्मे की प्रक्रिया शुरु.

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो: 28-30
विज्ञापन

तीसरे चरण में बुजुर्गों को लगा टीका
बुजुर्गों के चेहरे पर दिखा संतोष का भाव, कहा- महामारी के खात्मे की प्रक्रिया शुरु
पूर्वांह्न नौ बजे से शुरू हुआ जिला अस्पताल में कोविड-19 का टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। बुजुर्गों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को टीका लगाने के लिए जिला अस्पताल एवं एक निजी अस्पताल को टीकाकरण स्थल बनाया गया था। सुबह 8.30 बजे से पहुंच रहे लोगों का आनलाइन पंजीकरण शुरू हुआ। सूची में नाम दर्ज होने के बाद एक-एक करके लाभार्थियों को वेटिंग कक्ष में बैठाया गया। पूर्वाह्न नौ बजे वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हुआ। एसीएमओ की टीम ने दोनों टीकाकरण स्थानों की मानीटरिंग करने के लिए निरीक्षण किया। टीका लगवाकर बाहर निकलने वाले बुजुर्ग लाभार्थियों के चेहरे पर जहां संतोष का भाव दिखा। वहीं उन्होंने एक स्वर में कहा अब महामारी के खात्मे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला अस्पताल टीकाकरण स्थल पर पूर्वाह्न नौ बजे पहुंचे अमरनाथ को पहला टीका लगा। इस दौरान एएनएम ने उन्हें सभी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में रखा गया जहां डाक्टरों की टीम की देख-रेख में आधे घंटे तक रहने के बाद वह घर के लिए वह रवाना हो गए। पूर्वाह्न 9.10 बजे दूसरा टीका रामअवतार को लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें बताया कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चेहरे पर मास्क एवं दो गज की दूरी जरूरी है। पूर्वाह्न 9.15 बजे तीसरा टीका शांति श्रीवास्तव एवं पूर्वाह्न 9.20 बजे चौथा टीका संदीप सिंह को एएनएम द्वारा लगाया गया। इस दौरान दोनों लाभार्थी काफी उत्साहित दिखाई पड़े और वेटिंग रूम में बैठे अन्य लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन भी किया। पूर्वांह्न 9.30 बजे देवेंद्र गौड़ एवं 9.40 बजे अवधनारायण लाल का वैक्सीनेशन हुआ। जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती जा रही थी। वैक्सीनेशन के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष तक के लोग आ रहे थे। जिला अस्पताल में सभी को नि:शुल्क टीका लगाया गया। जबकि निजी अस्पताल में पहुंचने वाले लाभार्थियों से 250 रुपये शुल्क लेकर टीका लगाया गया।
विज्ञापन

0000
कोरोना का संक्रमण काल खात्मे की ओर है। महामारी पर टीकाकरण कराने के बाद ही विजय पाई जा सकती है। इसमें जरा भी संदेह करने की जरूरत नहीं है। सभी जागरूक हों और आगे आकर अपना वैक्सीनेशन कराएं- श्याम नारायण सिंह, सिसौरा करंडा
विज्ञापन

0000
महामारी के दौरान बचाव और सतर्कता के साथ एहतियात का दौर चला। अब टीकाकरण शुरू हो चुका है। महामारी से डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन को लेकर समाज का प्रत्येक वर्ग आगे आए, यह पूरी तरह से सुरक्षित है- बालिका देवी, मियांपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें