फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस ने प्रत्याशी समेत पांच लोगों पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वाहनों को भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा बाजार-नेवादा मार्ग पर मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दूसरे वाहन की अनुमति का पास चस्पाकर प्रचार कर रहे वाहन को पकड़ा। साथ ही जिला पंचायत सदस्य सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर प्रत्याशी पति सहित वाहन चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्ष रामनेवास के नेतृत्व में चौकी प्रभारी असावर उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार दुबिहा बाजार में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक टैम्पू पर बैनर, पोस्टर, झंडा, हार्न, लाउडस्पीकर लगाकर गाड़ी के शीशे में किसी दूसरे वाहन की अनुमति का पास चस्पाकर बिना अनुमति के उक्त वाहन से चुनाव प्रचार करते हुए प्रत्याशी पति राजेंद्र राजभर निवासी दुबिहा और वाहन चालक रामाश्रय राम निवासी ग्राम खड़हरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को सीज कर जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी, उसके पति एवं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। दिलदारनगर : थाना क्षेत्र के उसिया के प्रधान पद के प्रत्याशी शम्स तबरेज उर्फ पिंटू तथा ग्राम रकसहा के प्रधान पद प्रत्याशी मुहम्मद जमाल हसन उर्फ मिट्ठू तथा रेहाना खातून के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर कमलेश पाल ने बताया कि बिना अनुमति के प्रचार-प्रसार करने पर उल्लघंन में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें