फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों के पंख पाकर और बढ़ा जीने का हौसला

Sat, 11 Apr 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, गाजीपुर, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद सहायक उपकरणों की बाट जोह रहे नि:शक्तजनों  के मन की मुराद शनिवार को पूरी हो गई। लंका मैदान में आयोजित नि:शक्तजनों के उपकरण वितरण समारोह में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के हाथों से सहायक उपकरण पाकर अभावग्रस्त जीवन जी रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान रेल राज्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी से गोरखपुर तक होने वाले फोरलेन निर्माण के लिए 4 हजार करोड़ रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। 
विज्ञापन



गाजीपुर के सांसद और केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रयास से शनिवार को शहर के लंका मैदान में एडिप (असिस्टेंस टू डिसेबल्ड पर्सन फार पर्चेस-फिटिंग आफ एड एंड अप्लायसेंज) योजना के तहत विकलांगजन उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुछ महीने पहले आरटीआई परिसर में आयोजित शिविर में पंजीकरण कराने वाले 469 नि:शक्तजनों को सहायक उपकरणों ट्राइसाइकल, हियरिंग एड, बैैसाखी आदि का वितरण रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि नि:शक्तजनों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है।


इसी क्रम में यह उपकरण वितरण समारोह आयोजित है। भविष्य में शिविर लगाकर शेष लोगों का पंजीकरण किया जाएगा। उनकी कोशिश है कि जिला का कोई भी नि:शक्त उपकरण के अभाव में अभावग्रस्त जीवन न बसर करे। सरकार उनकी क्षमता को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन के लिए 4 हजार करोड़ स्वीकृत किए हैं। वाराणसी और गाजीपुर के जिलाधिकारी से जमीन अधिग्रहण के संबंध में कहा गया है। इसके बाद फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्यक्रम की अेेध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री क़ृष्णपाल गुर्जर ने मंत्रालय की ओर से विकलांगजनों के उत्थान और विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते कहा कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। मंत्रालय की ओर से भविष्य में वृहद शिविर लगाकर जिले के शेष विकलांगजनों को उपकरण का वितरण किया जाएगा। विभाग के संयुक्त सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि भविष्य में विकलांग छात्रों को मोबाइल एवं आधुनिक ट्राइसाइकल का वितरण किया जाएगा जिससे वह उनके रोजगार का साधन भी बन सके।
विज्ञापन



 उन्होंने विकलांग छात्रवृत्ति के संबंध में भी जानकारी दी। इससे पहले मंत्रीद्वय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में रेल राज्यमंत्री के निजी सचिव नितीश्वर कुमार, सीडीओ अरविंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक डा. उमेशचन्द्र श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह, नगरपालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, क्षेत्राधिकारी सदर कमल किशोर, पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहिणी कुमार, महामंत्री सुनील सिंह, सिद्धार्थ राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। संचालन कवि हरिनारायण हरीश ने किया।



निःशक्तों को   लिया गोद
केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने नि:शक्तों के बैट्री चालित ट्राइसाइकल की चर्चा करते कहा कि इसमें 75 प्रतिशत केन्द्र सरकार वहन करेगी जबकि शेष लाभार्थी को वहन करना होगा। उन्होंने सांसदों की तरफ से गांवों को गोद लेने की तरह समारोह में बैठे लोगों से गांव गोद लेने की तर्ज पर बैट्री चालित ट्राईसाइकल के लिए नि:शक्तों के हिस्से के 25 फीसदी धनराशि का भार उठाने की बात करते हुए लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरित करते ही कई लोगों ने हाथ उठाकर नि:शक्तजनों को गोद लेकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की हामी भरी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें