फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की मौत

विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गाँव में पति- पत्नी के विषाक्त पदार्थ खाने के ब? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गांव में बुधवार की सुबह घरेलू कलह के चलते हुई कहासुनी के बाद दंपती ने जहर खा लिया। इस वाकये में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रही है। पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुबारकपुर कुदरतुल्लाह गांव निवासी नगदू चौहान का पुत्र कल्पू चौहान (35) और उसकी पत्नी किरन (30) में बुधवार को कहासुनी होने लगी। बात काफी आगे तक बढ़ गई। इसके बाद पहले कल्पू ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसी बीच किरन ने भी गुस्से में बचे हुए जहर को खा लिया। कुछ ही देर में दोनों के मुंह से झाग निकलते देख उनका बेटा घबरा गया। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। लोगों ने तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। कुछ ही देर में एंबुलेंसकर्मी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में लोग पति-पत्नी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी पहुंचे। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां आने पर चिकित्सकों ने कल्पू को मृत घोषित कर दिया। जबकि किरन का इलाज चल रहा है। उसकी हालत शाम तक नाजुक बनी हुई थी। घटना के बाद घर में मातम छाया है। मृत कल्पू चौहान पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं और मेहनत-मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि घरेलू कलह को लेकर दंपती ने कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। पति की मौत हो गई है। जबकि पत्नी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें