फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़क हादसे में दंपती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के बहरियाबाद-चिरैयाकोट मार्ग पर बुधवार की देर रात में दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई।
विज्ञापन

सिर में चोट लगने के कारण बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक मौके पर पड़ी रही, चालक भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र के जुआ निवासी रमेश चौहान (60) पत्नी चंद्रकला देवी (55) के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव में पूजा-कर घर जा रहे थे। बहरियाबाद थाने से आगे हुसेनपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में रमेश और चंद्रकला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके से दोनों बाइक थाने ले गई। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के मुताबिक, रमेश चौहान एक प्राइवेट स्कूल की गाड़ी चलाते थे। उनके दो बेटे संजय, रामचंद्र और चार बेटियां हैं। दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। इस समय बड़ा बेटा संजय घर पर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें