फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फार्मर रजिस्ट्री से अब भी 1.29 लाख किसान वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री अभियान के बावजूद बड़ी संख्या में किसान अब भी इससे बाहर हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले के 5.71 लाख पंजीकृत किसानों में से अब तक 4.42 लाख किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है, जबकि 1.29 लाख किसान अब भी इस प्रक्रिया से वंचित हैं। इससे योजनाओं के लाभ पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि जिले में कुल 5,71,518 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 4,42,482 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बन चुकी है, जबकि 1,29,036 किसानों का पंजीकरण शेष है। शासन के निर्देश पर छह अप्रैल से सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर मौके पर ही रजिस्ट्री की जा रही है।
उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल के शासनादेश के अनुसार अब सभी किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 50 हजार से अधिक किसानों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। यह सुविधा ग्राम पंचायतों के कैंप और सहज जनसेवा केंद्रों पर उपलब्ध है। किसान मोबाइल एप के जरिए भी स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। बताया कि कुछ किसान ओटीपी साझा करने में संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक आग लगने के 136 घटनाएं हुईं
सीडीओ ने बताया कि पराली प्रबंधन को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं। इस वर्ष अब तक आग लगने की 136 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिन्हें सैटेलाइट के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है। सीडीओ के अनुसार अधिकांश घटनाएं कुश व सरपत में लगी आग या तकनीकी कारणों से हुई हैं।
फसल का अवशेष जलाने पर लगेगा जुर्माना
सीडीओ ने बताया कि फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। दो एकड़ से कम क्षेत्र पर 5 हजार, दो से पांच एकड़ पर 10 हजार और पांच एकड़ से अधिक पर 30 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। किसानों से अपील की गई है कि वे पराली न जलाएं, इससे पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता दोनों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें