फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में गिनाएं तंबाकू सेवन के नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। सीएमओ कार्यालय सभागार में गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डा. केके वर्मा ने कहा कि तंबाकू के सेवन करने से ना व्यक्ति खुद परेशान होता है, बल्कि पूरा परिवार परेशान होता है। तंबाकू के प्रयोग करने से कई तरह की जानलेवा बीमारियां ,जिसमें कैंसर प्रमुख रूप से शामिल है का व्यक्ति शिकार हो सकता है। उन्होंने बताया कि विश्व में लगभग 80 लाख लोग हर साल तंबाकू के सेवन से अपनी जान गंवाते हैं। आंकड़ों की बात करें तो प्रतिदिन 2200 लोग तंबाकू के सेवन से मरते हैं।
जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव कामायनी दुबे ने कहा कि नो टोबैको डे की शुरुआत 1987 से हुई है। इस दिवस का आयोजन करने का उद्देश है कि कम से कम एक दिन हम इस बात का संकल्प लें कि हम आगे से तंबाकू का प्रयोग नहीं करेंगे। एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि धूम्रपान छोड़ने के 20 मिनट बाद रक्तचाप और हृदय गति सामान्य हो जाएगी। 12 से 60 महीने के बाद हृदय रोग का जोखिम आधा हो जाता है। 10 वर्ष बाद फेफड़े के कैंसर का जोखिम भी आधा हो जाता है और 15 वर्ष बाद हार्ट अटैक और लकवा का जोखिम उतना ही होता है, जितना कभी भी धूम्रपान न करने वाले व्यक्तियों में होता है।
विज्ञापन

इस मौके पर एनसीडी के नोडल डा. केके सिंह, डीपीएम प्रभुनाथ, डीसीपीएम अनिल वर्मा, एसीएमओ मनोज सिंह, अमित राय, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक के साथ ही अर्बन इलाके की आशा कार्यकर्ता और एएनएम शामिल रही।
विज्ञापन

सीएचसी पर भी लोगों को जागरूक किया गया
मुहम्मदाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उसके अंतर्गत चलने वाले हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को लेकर लोगों को तंबाकू के सेवन से नुकसान के बारे में बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता कर लोगों को तंबाकू छोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान तंबाकू से कौन-कौन से नुकसान है। इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, सीतमा यादव, सुशीला राजपूत, नेहा कुशवाहा, कु. चंदा, शिवास राजपूत इत्यादि द्वारा पोस्टर, बैनर, लिफ लैट, प्रदर्शन द्वारा समुदाय को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें