फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजकीय सिटी और बालिका इंटर काॅलेज में खुलेंगे काउंसिलिंग सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के मन में परीक्षा के नाम से उत्पन्न भय, तनाव को दूर करने और परीक्षा का दबाव कम करने के लिए हर जिले में काउंसिलिंग सेंटर खोले जाएंगे। गाजीपुर में दो सेंटर खुलेंगे। दोनों सेंटरों पर विभिन्न विषयों के 11 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार की परीक्षा में 144379 छात्र-छात्राएं बैठेंगे। इनके लिए 196 केंद्र बनाए गए हैं। अब जबकि परीक्षा में करीब एक महीने का समय शेष है। इसे सकुशल संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है। छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम करने और उनके मन में इसे लेकर उत्पन्न भय, तनाव, कुंठा और चिंता दूर करने और उनमें आत्म विश्वास बढ़ाने, परीक्षा की तैयारी, कौशल, निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बोर्ड की ओर से हर जिले में काउंसिलिंग सेंटर खोला जाएगा। यहां दो विद्यालयों राजकीय सिटी इंटर काॅलेज एवं राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में सेंटर खोले जाएंगे। दोनों सेंटरों पर विभिन्न विषयों के 11 अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें छह राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के हैं, जबकि शेष जीजीआईसे की अध्यापिकाएं हैं।
इन सेंटरों पर परीक्षार्थी किस तरह तनाव प्रबंधन करें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें, इस बारे में जानकारी दी जाएगी। वे परीक्षा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें, काउंसिलिंग सेंटरों से इसकी भी जानकारी मिलेगी। यह केंद्र जल्द सक्रिय हो जाएंगे। इनके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें