फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुल्हाड़ी और चाकू लेकर फैलाई दहशत युवक के सिर पर वार कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम काॅलोनी बड़ीबाग मेें सोमवार को शाम उस समय दहशत का माहौल हो गया, जब कुछ लड़के गालीगलौज करते हुए हाथ में चाकू और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने एक काॅलोनी के एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन

शाम को चार बजे के करीब करीब सात-आठ की संख्या में लोग पहुंचे। इनमें तीन को मोहल्ले के कुछ लोग पहचान रहे थे।
आरोप है कि मोहल्ले में पहुंचे युवकों के पास चाकू और उनमें से एक के पास कुल्हाड़ी थी। वे गाली देते जा रहे थे। यह देख मोहल्ले को लोगों में दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने फोन कर अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी।
आरोपियों ने काॅलोनी निवासी जाफर खान (18) के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। मोहल्ले की कुछ महिलाएं घायल को जिला अस्पताल ले गईं। घायल युवक एक मैरिज लॉन में टेंट लगाने का काम करता है। इधर, घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। किसी ने घटना के संबंध में न तहरीर दी और न ही सूचना। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें