फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अध्यक्ष और ईओ पर बदसलूकी का आरोप लगा सभासदों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर बोर्ड की बैठक में अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने का आरोप लगाया। विरोध में बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि सभासदों ने एजेंडा के तहत लाइसेंस शुल्क और अन्य विषयों पर विचार के लिए प्रस्ताव दिया था, जिसे अध्यक्ष और ईओ ने अस्वीकार कर दिया।
जब सभासद रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए सही प्रक्रिया की बात कर रहे थे तो अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने अपशब्दों से अपमानित किया और लेटर पैड फेंक दिया।
घटना के बाद, सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और नगर पालिका परिसर में नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सभासदों ने यह भी कहा कि पूर्व की बैठक में किए गए प्रस्तावों में अनियमितताएं थीं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमोद यादव, राकेश कुमार, मोहन गुप्ता, राहुल वर्मा, अंजनी गुप्ता, राधेश्याम राम, सुरेंद्र चौधरी, राजाबाबू चौधरी, पूनम यादव, राकेश कुमार आदि सभासद थे।
विज्ञापन

नपा के ईओ संतोष कुमार ने बताया कि सभासदों के आरोप निराधार हैं। अपशब्द का प्रयाेग नहीं किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें