फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभासदों ने की निष्पक्ष जांच दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका परिषद के बरामदे में धरना प्रदर्शन करते सभासदगण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर की वसूली को लेकर पालिका प्रशासन और सभासदों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। नवीन गृहकर के विरोध और छह सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

सभासदों ने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर तानाशाही व वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सभासदों का कहना है कि बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से नवीन गृहकर समाप्त करने का प्रस्ताव पारित होने के बावजूद नागरिकों से जबरन वसूली की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
धरने में प्रमोद यादव, राजा बाबू, आशिमा खां, अंजनी गुप्ता, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, मोहन गुप्ता, रजनीकांत उपाध्याय, मनीष यादव, विकास जायसवाल जुगनू, शमीम अंसारी समेत कई सभासद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें