गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के सिटी स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर बैठक में कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार पर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार को बढ़ते संक्रमण का जिम्मेदार ठहराया।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आज जिस दौर से देश गुजर रहा है वह आपात स्थिति जैसी हालात है। जबकि सरकार मूकदर्शक बनी है। कहा कि सरकार ने पिछली कोरोना लहर से सीख नहीं ली। अन्यथा इतने लोगों की मौत नहीं होती। पीसीसी सदस्य पंकज दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार काम के बजाए सिर्फ नाम के लिए कार्य कर रही है। अंत में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और भांवरकोल (चतुर्थ) से प्रत्याशी सीमा राय के पति श्रीराम राय एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार आरसी खरवार के निधन पर शोक सभा की गई।
इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, लालसाहब यादव, मंसूर जैदी, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार गुप्ता, रुद्रेश निगम, आदिल, ओमप्रकाश पांडेय, आशुतोष गुप्ता, माधव कृष्ण, रोहित खरवार, ऊषा चतुर्वेदी, मिलिंद सिंह, राजेंद्र भारती, ओमप्रकाश पासवान, पत्ती बिंद आदि उपस्थित थे।