फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर बाजारों का होगा सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
करंडा ब्लॉक के चोचकपुर गांव में सेनेटाइजेशन करता युवक। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप कोध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद गाजीपुर की ओर से शहर में घर-घर सेनेटाइजेशन अभियान का दूसरा चरण शुरु किया गया। दूसरे चरण के प्रथम दिन नगर पालिका कर्मियों ने चार वार्डों पवहारीबाबा नगर, रविंद्रनाथ टैगोर नगर, भगत सिंह नगर एवं उर्दूबाजार में घर-घर जाकर सेनेटाइजेशन किया। साथ ही संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि आज से अगले छह दिनों तक प्रतिदिन चार-चार वार्डों में एवं अंतिम दिन पांच वार्डों में वहां के सभी सभासदों की देखरेख में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जाता रहेगा। इसके अलावा शनिवार और रविवार के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दो स्प्रे टैंकरों के माध्यम से नगर के सभी मुख्य मार्गों और बाजारों में सैनिटाइजनेश कराया जाएगा। ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में सफलता मिले। उन्होंने सभी लोगों से कोरोना गाइड लाइंस का पालन करने की भी अपील की। कहा कि दो गज की दूरी, मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोना, सेनेटाइजर आदि में कोई ढिलाई न बरती जाए। कहा कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, वह अविलंब टीकाकरण करा लें। इसके अतिरिक्त एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीकाकरण नि:शुल्क लगेगा। इसलिए वे लोग भी अपना पंजीकरण कराकर टीकाकरण कराने को आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें