फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर, जखनिया भेजी गईं कोविड वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सैदपुर और जखनिया को 11-11 कोविड वैक्सीन वायल भेजी। इन्हें पूरी तरह पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया गया। जिला एवं महिला अस्पताल को टीकाकरण के दिन ही वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। एक वायल में 10 लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। उधर, टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण से लंबे समय तक जूझने के बाद मंडलीय अस्पताल वाराणसी से कोविड वैक्सीन की 1600 वायल सीएमओ कार्यालय भेजा गया था। जिसे कोल्ड चेन रूम में तीन डीप फ्रीजर में निर्धारित तापमान में रखा गया था। विभिन्न केंद्रों तक वैक्सीन वायल को पहुंचाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया। शासन के निर्देश पर जनपद मुख्यालय से 40 किमी दूर स्थित दो सेंटरों जखनिया व सैदपुर सीएचसी को 11-11 वायल भेजी गईं। पुलिस स्कार्ट की सुरक्षा में पहुंचे कोविड वैक्सीन को वहां के चिकित्साधिकारियों ने मिनी कोल्ड चेन रूम स्थित डीप फ्रीजर में रखवाया है। एक वायल में 10 लोगों का टीकाकरण होगा। उधर, जिला एवं महिला अस्पताल प्रशासन को टीकाकरण के दिन ही वायल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद टीके लगाए जाएंगे। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि जिले के दो केंद्रों जखनिया व सैदपुर को 11-11 कोविड वैक्सीन का वायल उपलब्ध कराया गया है। 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगभग तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें