फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के मकान से हजारों की चोरी

Sat, 24 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक ठेकेदार के मकान का ताला तोड़कर चोर  50 हजार नगदी, हजारों रुपए मूल्य के जेवर सहित टीवी उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। पीडि़त ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



करंडा थाना क्षेत्र के मैनपुर गांव निवासी ठेकेदार प्रदीप सिंह मकान बनवाकर शहर के शास्त्रीनगर मुहल्ले में रहते हैं। मकान में ऊपरी मंजिल पर उनके चाचा विनोद सिंह का परिवार तथा एक किराएदार ओमप्रकाश सिंह भी रहते हैं। शुक्रवार को वह परिवार के साथ गांव गए थे। मकान में मौजूद अन्य लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए। देर रात चोर मकान में घुस गए और मकान में रह रहे लोगों के कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक अन्य कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

कमरे में रखी आलमारी से 50 हजार रुपए नगदी, हजारों रुपये मूल्य का जेवर, एक सिलेंडर, एक टीवी उठा ले गए। चोरों ने बाइक का लाक भी तोड़ डाला। सुबह जब किराएदार जगा तो कमरा बाहर से बंद पाया। उसने तत्काल फोन से ऊपर रह रहे प्रदीप सिंह के चाचा को फाटक खोलने को कहा।
विज्ञापन


उसके चाचा जब नीचे उतरना चाहे तो देखा कि उनके कमरे का भी दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसियों ने पहुंचकर दरवाजा खोला। कमरे में बंद लोग बाहर निकलकर जब नीचे पहुंचे तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चाचा ने तुरंत इसकी सूचना प्रदीप को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंच गए। पीडि़त ने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली में छानबीन करने के साथ ही पीडि़त से बातचीत की। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस चोरों की पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें