फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निर्माणाधीन मकान से सीमेंट ले जाते पकड़ा गया ठेकेदार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से सीमेंट की बोरियां वाहन पर लादकर ले जाते समय मकान मालिक ने एक ठेकेदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सैदपुर कोतवाली प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि भीमापार निवासी प्रताप लाल चौरसिया जगदीशपुर गांव में मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान की छत की ढलाई हो चुकी है और करीब एक माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। मौके पर 118 बोरी सीमेंट रखा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सेंटरिंग का ठेका लेने वाला ठेकेदार नफीस बुधवार को कुछ मजदूरों के साथ सेंटरिंग खोलने पहुंचा। इसी दौरान मकान मालिक ने देखा कि एक वाहन पर सीमेंट की बोरियां लादी जा रही हैं। पूछताछ करने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 40 बोरी सीमेंट ले जाने के लिए कहा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मियों से भी आरोपी अभद्रता करने लगे। इसके बाद कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने चली गई। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ठेकेदार नफीस पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें