फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मपर चोरी में संविदा कर्मी बर्खास्त, गिरफ्तार..

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पोखरामोड़ से पुलिस ने टीम ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में शुक्रवार को विद्युत विभाग के संविदाकर्मी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इधर विभाग द्वारा संविदा कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस पूर्व में ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 12 दिसंबर की रात एक बजे हरिहपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर ट्रैक्टर पर लादकर संविदा कर्मी बेचने के लिए ले जा रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो दोनों मौके से फरार हो गए थे। जेई ने संविदा कर्मी सहित दो खिलाफ ट्रांसफार्मर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ट्रैक्टर चालक अमेदा निवासी अभिषेक को पूर्व में ही जेल भेज चुकी थी। जबकि संविदा कर्मी की तलाश में जुटी थी। सुबह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना के आधार पर पुलिस ने अनौनी गांव निवासी विद्युत विभाग के संविदा कर्मी रवि किशन राम को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे कर्मियों और इस तरह की घटना में लिप्त लोगों में खलबली मची हुई है। जेई अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि संविदाकर्मी रविकिशन को विभागीय ट्रांसफॉर्मर चुराने के आरोप में नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें