फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग का शुरू हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। लंबे समय से कासिमाबाद की प्रमुख सड़कों में शामिल कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग सहित कासिमाबाद-बहादुरगंज-मऊ मार्ग एवं कासिमाबाद-सिधागरघाट-रसड़ा मार्ग पर जगह- जगह गड्ढों को लेकर दो दिसंबर को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग ने कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुक्रवार से प्रारंभ करा दिया है। निर्माण कार्य शुरू होने से आम जनता में गड्ढों से मुक्ति मिलने के आसार से हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद प्रदेश की सरकार ने एक बार फिर पूरे प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश जारी करते हुए 30 अक्तूबर की समय सीमा तय की थी। लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकी। कासिमाबाद तहसील मुख्यालय को आने-जाने वाले इन प्रमुख मार्गों की सड़कें जो पिछले तीन चार वर्ष पूर्व में करोड़ों की लागत से बनाई गई थी। ये सभी मार्ग जगह-जगह टूटना शुरू होकर गड्ढे में तब्दील हो रहे हैं। कासिमाबाद-मऊ मार्ग पर बड़ागांव के समाने सड़क कई महीनों से टूटी पड़ी है लेकिन इस सड़क पर अब तक इन गड्ढों को पाटने के लिए विभाग की ओर से कोई काम नहीं किया गया था। इसी तरह से कासिमाबाद-यूसुफपुर मार्ग की हालत थी। इस मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से थोड़ा आगे पानी टंकी के पास कई मीटर सड़क टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें