रेवतीपुर। ब्लाॅक मुख्यालय परिसर में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से बहुद्देशीय दो मंजिला कृषि कल्याण केंद्र भवन का भवन एक साल बाद बनकर तैयार हो गया है। अब इसको सुविधाओं से लैस करने का काम शेष बचा है।
विज्ञापन
इसके शुरू होने पर किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी, आधुनिक कृषि यंत्र, उन्नत बीज, खाद और परामर्श के लिए अब जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। किसानों को एक ही छत के नीचे कृषि से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।