फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर के सामने नाला का निर्माण अधूरा, पिछले साल दो हफ्ते तक कई कालोनिया रहीं जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर से सटे रौजा, चंद्रशेखर नगर, खोवा मंडी, आलमपट्टी, फुल्लनपुर, मिश्रवलिया, चंदन नगर, मिट्ठनपारा आदि इलाकों में पिछले वर्ष बरसात में नाला का पानी कालोनी में घुस गया था। जिससे सैकड़ों परिवार को दो हफ्ते तक दुश्वारियां झेलनी पड़ी थी। उस समय जिलाधिकारी एम पी सिंह ने कालोनियों में जलजमाव की स्थिति देखकर तत्काल नाला निर्माण का निर्देश दिया थे। साथ ही डीपीआरओ, नगर पालिका, रेलवे और अन्य विभागों की मदद से वहां जल निकासी की व्यवस्था बनाई थी। कई दिन 24 घंटे तक जनरेटर और पंप लगाकर नाला का पानी निकाला गया था।
विज्ञापन

उस दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा धरना-प्रदर्शन और जिला-प्रशासन पर दबाव बनाने के बाद बदबूदार पानी तो कालोनियों से निकल गया, लेकिन बरसात बाद शुरू हुआ नाला निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका। जिससे कॉलोनीवासी एक बार फिर बरसात नजदीक होने से जल निकासी को लेकर सशंकित हैं। पिछले साल सबसे अधिक दुश्वारियां चंद्रशेखर नगर, न्यू इंदिरा नगरं खोवा मंडी के लोगों को झेलनी पड़ी थी। चंद्रशेखर नगर के कई घरों में घुटने तक पानी घुस गया था। जिसके कारण लोगों को अपना मकान छोड़कर दूसरे स्थान पर शरण लेनी पड़ी थी।
इस साल अभी तक चंद्रशेखर नगर के सामने रेलवे ट्रैक के नीचे से जाने वाले नाला का निर्माण अधूरा होने पर स्थानीय लोगों का कहना है कि साल भर होने को है। नाला का निर्माण कछुआ की गति से होता रहा तो इस साल भी गंदा, बदबूदार पानी कालोनी की सड़कों और घरों में घुसेगा। जिससे बड़ी परेशानी पैदा हो जाएगी।
विज्ञापन

जमीन का मामला फंसा है। यहां रेलवे की जमीन है। जिस पर ट्रैक का निर्माण होना है। जमीन का मामला सुलझने पर ही वहां नाला का निर्माण पूरा कराया जा सकेगा। जिसके लिए रेल अधिकारियों और अन्य विभागों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन

एमपी सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें