फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एमएलसी के प्रस्ताव पर सराय सुल्तान में पुलिया निर्माण शुरू

विज्ञापन
सराय सुल्तान-नेवादा मार्ग स्थित जर्जर पुलिया। संवाद
विज्ञापन
खानपुर। सराय सुल्तान-नेवादा मार्ग पर स्थित जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग करीब 56 लाख रुपये की लागत से नई पुलिया का निर्माण करा रहा है। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही पुरानी पुलिया पर आवागमन बंद कर दिया गया है। राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए पुलिया के बगल में ह्यूम पाइप डालकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। निर्माण पूरा होने तक इसी मार्ग से आवागमन कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष शुक्ला ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। विभाग का प्रयास है कि बरसात का प्रभाव बढ़ने से पहले निर्माण कार्य पूरा कर पुलिया को आवागमन के लिए खोल दिया जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरु होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि पुरानी पुलिया काफी जर्जर हो चुकी थी, इससे खासकर बरसात के दौरान हादसे की आशंका बनी रहती थी। नई पुलिया बनने से सराय सुल्तान, नेवादा सहित आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें