जमानिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। कहा कि पुलिस से डरें नहीं, बल्कि दोस्त समझकर अपनी हर समस्या साझा करें।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल संभलकर करें। गर कोई फोन या मेसेज करके परेशान कर रहा है तो हेल्पलाइन की मदद ले सकते हैं। बिना पहचान वाले नंबर से आने वाली वीडियो कॉल रिसीव न करने की अपील की। यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया। बिना हेलमेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने की अपील की। शक्ति दीदी प्रिया सिंह ने सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 181, 102 की जानकारी दी। स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रकाश यादव ने आभार जताया। प्रधानाचार्य प्रियंका सरस्वती ने पुलिसकर्मियों के बारे में बताया कि वह किस तरह सुरक्षा करते हैं। इस अवसर पर रितु यादव‚ रामउग्रह सिंह यादव‚अश्वनी कुमार सिंह‚ मिथिलेश यादव आदि मौजूद थे।