फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुठभेड़ में तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दिलदारनगर पुलिस की सयुंक्त टीम की गो तस्कर से सोमवार की रात 12 बजे मुठभेड़ हो गई। तस्कर की गाड़ी भागते समय रेलवे लाइन पर फंस गई। इसके बाद वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के मुताबिक, तस्कर बोलेरो में चार गोवंश लेकर जा रहा था। थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी नगसर हाॅल्ट पर वाहन चेक कर रहे थे। इसी दौरान बोलेरो सुहवल की तरफ से आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास किया तो पुलिस कर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेज रफ्तार से तस्कर दिलदारनगर की तरफ भागा। थानाध्यक्ष नगसर ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर को दी। वायरलेस चौराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर व एसओजी टीम ने करमा गांव के सामने नगसर दिलदारनगर रोड पर घेराबंदी की। एसपी ग्रामीण के मुताबिक, चालक ने रेलवे पटरी पर बोलेरो चढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया। लेकिन गाड़ी रेलवे लाइन पर फंस गई। इसके बाद बोलेरो चालक ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बोलेरो चालक सोनू नट निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लहपुर के पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और जिला अस्पताल ले गई। आरोपी के पास से बोलेरो, तमंचा , 4 खोखे और चार गोवंश बरामद हुए। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें