बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं सपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के भतीजे धर्मेन्द्र यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने वंशीबाजार स्थित कार्यालय लोहिया भवन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। मऊ जिले में आयोजित एक
कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय कुछ देर जनपद में रूके धर्मेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से आम सहमति बनाकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़नेे की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लामबंद होने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण संबंधी बयान की चर्चा करते हुए कहा कि इनका असली चेहरा सामने आ रहा है। इनसे सावधान रहने
की जरूरत है। स्वागत करने वाले नेताओं में जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, महासचिव सदानंद यादव, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, दिनेश यादव, गुड्डू यादव, मुहम्मद तहसीन, डा. समीर सिंह,
परशुराम बिंद, प्रभुनाथ आदि शामिल थे।