फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 17 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। विद्युत निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को आसपास के गावों में बड़े बकायेदारों (नेवर पेड) और बिजली की चोरी करने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान बहाया जमा नहीं करने पर 17 लोगों के कनेक्शन काटे गए जब कि बिजली चोरी में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

अवर अभियंता आशीष कुमार यादव के नेतृत्व में सुजानपुर, कालूपुर, ताड़ीघाट आदि गांवों में जांच और वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण भी किया।
अवर अभियंता ने ग्रामीणों से कहा कि बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। जांच के दौरान बिजली चोरी के चार मामले पकड़े गए। इस पर टीम ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

वहीं, 17 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इसके अलावा 86 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली भी की गई। इस दौरान लोगों के घरों 29 स्मार्ट मीटर भी लगाए गए।
अवर अभियंता ने ग्रामीणों को चेताया कि बिजली चोरी किसी भी दशा में न करें। पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। कहा कि मीटर से खराब होता है कि इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दें ताकि उसे तत्काल दुरुस्त किया जा सके। टीम में सतेंद्र सिंह, पवन सिंह, बाबू खान, संजय सिंह, महादेव, सलीम, उमर आलम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें