फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शौच के लिए निकले मजदूर का पोखरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली गांव में बृहस्पतिवार को पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया ने बताया कि, मृतक के छोटे पुत्र धर्मेंद्र ने तहरीर देकर बताया कि पिता लोरिक पाल (40) उतरौली गांव में ही स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह शौच के लिए गये। लेकिन, देर तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू कर दी गई।
इसी दौरान एक ग्रामीण ने गांव स्थित एक पोखरे में किसी के गिरे होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर देखा कि पिता लोरिक पास पोखरे में पड़े हुुए है। ग्रामीणों की मद्द से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया, तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, लोरिक पाल के मौत की सूचना मिलते ही चिंता देवी, पुत्री खुशबू रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें