फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेसजनों ने किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से निकाली जा रही भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से प्रवेश करने जा रही है। इस क्रम में सोमवार को पार्टी के रजदेपुर स्थित जिला कार्यालय पर यात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर कमेटी के प्रदेश सचिव मो. फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि यात्रा जिधर से निकल रही है उसे अपार जनसमर्थन मिल रहा है। लोग राहुल गांधी और कांग्रेस के विचारों से जुड़ रहे हैं। प्रदेश में कार्यकर्ता और जनता स्वागत के लिए बेताब है।
बैठक में लोकसभा कोऑर्डिनेटर एचसी दुर्वेरकर ने कहा कि ये यात्रा देश में चल रही नफरत की राजनीति को रोकने के लिए और सामाजिक न्याय के लिए जनहित में निकाली जा रही है। इसे जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। इसमें गाजीपुर की सहभागिता उल्लेखनीय होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि यात्रा के यूपी में पहुंचते ही भव्य स्वागत और उसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाय।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, एआईसीसी सदस्य रविकांत राय, पीसीसी सदस्य डॉ. मारकंडेय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, सुमन चौबे, आशुतोष गुप्ता, चंद्रिका सिंह, जफरुल्लाह अंसारी, हामिद अली, राजीव सिंह, उमाशंकर सिंह, मंसूर मिसाल जैदी, दिव्यांशु पांडेय, हर्ष पांडेय, विद्याशंकर पांडेय, वीरेंद्र राय, मोहन राम, अजय दुबे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें