फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस किसानों के साथ

Sat, 15 Oct 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कांग्रेस किसानों के साथ
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क से राहुल संदेश यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के पर्यवेक्षक बिहार के पूर्व विधायक जगन्नाथ प्रसाद राय तथा जोनल प्रभारी दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर जोनल प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए कमर कस कर मैदान में आ गई है। जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक उनके लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह यात्रा कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब फोकस करते हुए राहुल जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

28 अक्तूबर तक लगातार जारी रहेगी। इस दौरान जगह-जगह जनसभा के साथ ही चौपाल का भी आयोजन कर आमजन को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि संदेश यात्रा के दौरान 48 जगहों पर जनसभा और 163 स्थानों पर चौपाल लगेगी।इस मौके पर पूर्व विधायक अवधेश राय शास्त्री, अहमद जमाल जैदी, अरविंद मिश्रा, अजय सिंह, डा. मारकंडेय सिंह, जनार्दन राय, राजीव सिंह, अरविंद किशोर राय, कुसुम तिवारी, जनक कुशवाहा, लाल साहब यादव, पंकज दुबे, सोनिया सिंह, याहिया खां, इरफान बशर, ऊषा चतुर्वेदी, शहनवाज खां, आनंद राय सांकृत, चम्भित राम, गिरधारी राय, रविकांत उपाध्याय, नगीना पांडेय, विश्वनाथ जायसवाल, बटुकनारायन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, जर्नादन राम, मिलिंद्र सिंह, सतीश , फैसल जमाल आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह तथा संचालन शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें