फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रदेश में सरकारी विद्यालयों को बंद करने की नीति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर रही है कि उसे गरीब बच्चों की शिक्षा से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नंदगंज चीनी मिल, बहादुरगंज कताई मिल दशकों से बंद है। जल जीवन मिशन की योजनाओं के नाम पर लूट मची है। सीवर के नाम पर पिछले कई वर्षों से जिला मुख्यालय की सड़कें खस्ताहाल हैं। बिजली और खाद की समस्या से जनता और किसान परेशान हैं।
इन समस्याओं को लेकर उन्होंने 24 जून को मुख्यमंत्री से मुलाकात की लेकिन उन्हें नजरबंद कर लिया गया। इसका विरोध हम लोगों ने किया। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि यह सरकार गरीब बच्चों की शिक्षा का अधिकार छीन रही है, जो गलत है। सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन

शिक्षा के बाद अब महिलाओं की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बंदी गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह सिर्फ शिक्षा नहीं, सामाजिक न्याय पर भी हमला है।
प्रदर्शन के बाद पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि मजिस्ट्रेट को सौंपकर स्कूलों की बंदी रोकने, क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण और आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की।
पार्टी ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर रविकांत राय, अजय सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, जनक कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडेय, छोटेलाल गौतम, हरिओम यादव, अरविंद कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें