प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर विधानसभा घेराव के दौरान किए गए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामजन्म चौहान ने कहा कि
प्रदेश सरकार तानाशाह हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जालिम सरकार ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिलाते हुए 17 अगस्त को जिस तरह विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठिया बरसाई, वह सरकार की तानाशाही को
उजागर करता है। इस सरकार ने किसानों के दैवी आपदा राहत पैसा नहीं दिया। नियुक्तियों में मनमानी की जा रही है और एक जाति विशेष को फायदा पहुंचाने का काम किया गया है, वह निंदनीय है। ऐसी सरकार को सरकार को बने रहने का
कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर मोहित चौहान, रामजी गुप्ता, रामसनेही यादव, डा. रामप्रवेश कनौजिया, रमाकांत सिंह, रामेश्वर राजभर, जवाहिर बनवासी, नागेंद्र कुशवाहा, कुसुमी देवी, फौजदार राम आदि मौजूद थे। अंत में राज्यपाल को
संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया।