जंगीगंज बवाल पर शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को दमन विरोधी दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को जंगीपुर में बर्बर लाठीचार्ज और 17 अगस्त को दबिश के नाम पर लोगों से की गई बदसलूकी की निंदा की। एक प्रतिनिधिमंडल
डीएम से मिला और राज्यपाल को संबोधित पत्रक उन्हें सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजीव उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। लोग असुरक्षित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जब भी इसका विरोध करते
हैं तो उनपर लाठी बरसाई जाती है। वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि जंगीपुर में छात्रनेता ग्रामीणों के साथ शांति से कई दिनों से धरना दे रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस ने जबरदस्ती धरने को समाप्त कराने की कोशिश
की जिससे वहां की जनता उग्र हो गई। पुलिस ने बर्बरता पूर्वक ग्रामीणों को पीटा और बेगुनाहों को जेल में बंदकर दिया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार समस्त लोगों को रिहा किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे ने कहा कि
जंगीपुर की घटना निंदनीय है इसकी न्यायिक जांच हो। शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था की समस्या के बारे में जब कांजनता की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन
करते रहेंगे और करते रहे हैं। इस अवसर पर मुहम्मद राशिद, रामनगीना पांडेय, अजय सिंह, अरत्र्विंद मिश्रा, परवेज खां, मिलिंद सिंह, राशिद, मोहन शर्मा, सुुुरेश यादव, संतोष श्रीवास्तव, अशोक सिंह, बटुक नारायण मिश्रा, अनुराग पांडेय,
हरेंद्र यादव, कामता प्रसाद आदि मौजूद रहे।