फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में जारी अघोषित बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस नेताओं ने रविवार को तहसील पहुंचकर विरोध जताया। नेताओं ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार रामनारायण वर्मा को सौंपते हुए विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। ज्ञापन मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और जिलाधिकारी को भेजा गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार ने कहा कि क्षेत्र में रोजाना 8 से 10 घंटे की अघोषित कटौती से आमजन परेशान है। पेयजल संकट गहरा गया है और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमानियां के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि जर्जर तार और खंभे हादसों को दावत दे रहे हैं। लो-वोल्टेज के कारण किसानों की सिंचाई मोटरें जल रही हैं, जबकि विद्युत उपकेंद्रों पर कर्मचारियों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

नगर कांग्रेस कमेटी जमानियां के अध्यक्ष जिशान जलाली ने कहा कि बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है और घरों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। उन्होंने रोस्टर के अनुसार नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की। ज्ञापन में जर्जर तार व खंभे बदलने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई। इस दौरान तसव्वुर अंसारी, युसुफ बशर, प्रवीण खरवार, विद्याशंकर, संजीव शर्मा, आसीर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें