फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अभियान में अनुपस्थित थे 12 सफाईकर्मी, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पंचायती राज विभाग की ओर से रविवार को शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में 12 सफाईकर्मी अनुपस्थित रहे। प्रभारी डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय की ओर से कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ रमेशचंद्र उपाध्याय ने बताया कि सफाई अभियान में 128 सफाइकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके तहत शहर से सटे विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सफाई अभियान चला। नगर से सटे जिन ग्रामीण इलाकों में नगर पालिका की ओर से शहर का कूड़ा डंप किया गया था, उसकी भी सफाई कराई गई। अभियान के पहले चरण में महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग से पुलिस लाइन तक, महाराजगंज रेलवे क्रॉसिंग से सैनिक चौराहा, मुहम्मदाबाद बस स्टैंड से जमानिया फ्लाई ओवर तक एवं जमानिया तिराहा से सुखदेवपुर चौराहे तक साफ-सफाई का कार्य किया गया। जगह-जगह सफाई कर्मियों द्वारा झाड़ियों एवं घास की कटाई, नालियों की सफाई एवं प्लास्टिक एकत्रीकरण का कार्य किया गया। जहां ज्यादा गंदगी थी, वहां जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर साफ-सफाई का कार्य कराया गया। वहीं कार्यों का निरीक्षण प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र उपाध्याय द्वारा स्वयं मौके पर जाकर किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के कारण 12 सफाई कर्मचारियों का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने कहा कि लापरवाह कर्मचारियों को चिन्हित कर निलंबन एवं बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान बहुत सी दुकानों के सामने प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य सामग्रियां मिलीं, जिसके लिए संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया कि वह दुकानदारों को नोटिस दें और बोर्ड लगाए कि यहां कूड़ा फेंकना मना है। इसके बाद भी सुधार न होने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर पालिका ईओ डीके राय ने शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में कूड़ा डंप करने के मामले को निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें