फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के मुंह में डाल दिया जलता कोयला

Thu, 12 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के मंडुआडीह में बुधवार की रात नशे में धुत एक पिता ने दरिंदगी की हद कर दी। उसने अपने दस वर्षीय पुत्र को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद उसके मुंह में जलता हुआ कोयला डाल दिया। घंटों तड़पने के बाद बालक अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग निकला। गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के घाट स्टेशन के पास रेलवे लाइन के किनारे वह एक गेहूं के खेत में अचेतावस्था में मिला। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन



गुरुवार की सुबह घाट स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने गेहूं के खेत में अचेतावस्था में पड़े एक बालक को देखा। खबर की सूचना मिलते ही मौके पर दर्जनों लोग एकत्र हो गए। बालक का मुंह झुलसा हुआ था और वह पीड़ा से कराह रहा था। लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बच्चा वार्ड में भर्ती किया।

 दर्द से कराहते हुए बालक ने अपना नाम अर्जुन राम (12) पुत्र पप्पू राम निवासीमंडुआडीह वाराणसी बताया। बताया कि मां की मौत हो चुकी है। अपने भरण पोषण के लिए मैं मंडुवाडीह के ही एक होटल में साफ-सफाई करता था। मेरी कमाई का पूरा पैसा लेकर पिता शराब पी जाते हैं। इससे आजिज आकर मैंने होटल में काम करना बंद कर दिया। बीते बुधवार की रात मैं घर में ही सोया था। इसी दौरान नशे में धुत होकर पहुंचे पिता ने मेरी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके  बाद जलता हुआ कोयला मेरे मुंह में डाल दिया। किसी तरह पिता के चंगुल से छूटकर मैं अपनी जान बचाने के लिए घर से भाग निकला। पूरी रात मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर बैठकर यह सोचता रहा कि अगर घर जाऊंगा तो पिता फिर मारेंगे। इस भय से वह गुरुवार की सुबह बलिया पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया।

गाजीपुर घाट स्टेशन के पास उतरा और इधर-उधर घूमने लगा। इसी दौरान मुंह में तेज दर्द होने के दौरान गश खाकर रेलवे लाइन के पास गेहूं के खेत में गिर गया। बेड पर सिसक रहे इस बालक पर जिस किसी की भी नजर पड़ रही थी, उसके मुंह से यह बात निकल जा रही थी दूनिया में ऐसे भी पिता हैं, जिनकी सोच अपने ही बेटे को ही मार देने की है। जिला अस्पताल में पहुंची पुलिस ने बच्चे से बातचीत कर मामले की छान-बीन में जुट गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि इस मामले की सूचना मंडुवाडीह पुलिस को दे दी गई है। बालक का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें