फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत में जीता विश्वास फिर बैग लेकर हो गया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदाम रोड पर सोमवार की सुबह एक उचक्का एक व्य क्ति के दो बैग लेकर फरार हो गया। बैग में चार हजार नगदी सहित तीन नया मोबाइल और कपड़ा रखा था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

मालूम हो कि कासिमाबाद थाना क्षेत्र के भदसा गांव निवासी जितेंद्र प्रजापति सोमवार की सुबह करीब दस बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस से उतरे। उसके पास चार बैग थे। किसी तरह से उसे लेकर स्टेशन से बाहर परिसर में जैस ही आए एक अज्ञात युवक उसके पास पहुंचा। जितेंद्र से पूछा कि आपको को कहां जाना है तो उसने बताया कि मुहम्मदाबाद। इस पर उक्त युवक ने कहा कि मुझे भी मुहम्मदाबाद जाना है। आप हमारे साथ चलिए, रोडवेज बस से हम दोनों लोग मुहम्मदाबाद चले जाएंगे। इस पर जितेंद्र राजी हुआ तो युवक ने कहा कि आप दो बैग मुझे दे दीजिए। युवक बैग लेकर साथ जाने लगा। स्टेशन के बाहर मालगोदाम पर जितेंद्र से कहा कि आप रुकिए, मैं जरा पूछ लूं कि रोडवेज बस अड्डा कहां है और बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि बैग में चार हजार नगदी, तीन नया मोबाइल और कपड़ा था। इस संबंध में कोतवाल धनजंय मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें