सादात। थाना क्षेत्र के सादात-सैदपुर मार्ग पर हीरानंदपुर गांव के पास सोमवार की भोर में सांड़ को बचाने में एक खाली टैंकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में चालक और खलासी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाया गया।
दुल्लहपुर के रामपुर स्थित पेट्रोल पंप से एक एक खाली टैंकर सादात मार्ग होकर वाराणसी जा रहा था। इसी दौरान भोर में करीब चार बजे हीरानंदपुर गांव के पास पुलिया पर अचानक सामने सांड़ आ गया। उसे बचाने में चालक संतुलन खो बैठा और टैंकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए। घायल चालक मुख्तार राम और खलासी विजयी को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया।