फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 3422 किसानों को दी गई 1.06 करोड़ की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शनिवार को राइफल क्लब में किया गया। फसल बीमा के रूप में जनपद के 3422 किसानों को उनके खाते में 1.06 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई। जनपद में फसल बीमा योजना के तहत किसानों की संख्या साल दर साल घट रही थी। बैंकों द्वारा फसल बीमा के प्रति उदासीन रवैया तथा केसीसी धारक किसानों को बीमा योजना से बाहर होने के ऑप्ट आउट विकल्प के कारण विगत वर्ष मात्र 7422 किसान ही खरीफ फसल मे बीमित हुए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रत्येक बैंक और उसकी प्रत्येक शाखा का फसल बीमा का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नियमित समीक्षा से पहली बार खरीफ मौसम में रिकार्ड 47000 से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा गया। इसका प्रभाव रबी मौसम में भी देखने को मिला जिसमें 42000 से अधिक किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अपनाया।
बीते पांच वर्षों में बीमा योजना के तहत सर्वाधिक प्राप्त क्षतिपूर्ति खरीफ वर्ष 2023 में मात्र 99 लाख रुपए थी। वहीं इस वर्ष खरीफ में अब तक 2.22 करोड़ रुपए किसानों को प्राप्त हो चुके हैं और अभी संपूर्ण धनराशि मिलनी बाकी है। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन सरिता अग्रवाल, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें