फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंडरपास में जलभराव से आवागमन बाधित, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
सिधौना बाजार रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास में लगे बारिश के पानी से जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
विकासखंड सैदपुर क्षेत्र के सिधौना-रामपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। जलभराव के कारण राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार वाहन पानी में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा यह अंडरपास क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है। बभनौली कला, खानपुर, इचवल, फरीदहा, बैरहिया, फत्तेपुर समेत सिधौना बाजार के पश्चिमी क्षेत्र के 24 गांवों के लोग वाराणसी और गाजीपुर आने-जाने के लिए प्रतिदिन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
जलभराव होने पर लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। श्रावण मास में कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव धाम जाने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भी यही प्रमुख मार्ग है।
विज्ञापन

ऐसे में जलभराव के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष बरसात में यही समस्या उत्पन्न होती है। फरीदहा के मनीष सिंह, बभनौली कला के जोगिंदर सिंह तथा सिधौना के अनिमेष कुमार मिश्रा ने बताया कि जलभराव से मरीजों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। औड़िहार स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक मरम्मत और समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्रवाई कराई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें